अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
24 सितंबर 1955 को जन्में संजय जोग एक लोकप्रिय मराठी अभिनेता थे, जिन्होंने पचास से अधिक फिल्मों में काम किया
हालांकि, उन्हें रामानंद सागर की 'रामायण' से सबसे बड़ी पहचान मिली
उन्होंने इस धारावाहिक में भरत का किरदार निभाया था
ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया, जिसके बाद वह मराठी फिल्मों में काम करने लगे
पहली फिल्म 'सापला' के फ्लॉप हो जाने पर वह काफी टूट गए थे और घर आकर खेती में लग गए
हालांकि, बाद में उन्हें 'जिद्द' फिल्म मिली, जिसके बाद उनका करियर चल पड़ा
अभिनेता महज 40 की उम्र में दुनिया से चल बसे, 27 नवंबर 1995 को उनका निधन हो गया था
ओटीटी पर इस हफ्ते रोमांस के साथ मिलेगा हॉरर का मजा