‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई के आगे पस्त हुई ‘किंगडम’, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अमर उजाला

Fri, 8 August 2025

Image Credit : एक्स

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : यूट्यूब

ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली।

Image Credit : एक्स

फिल्म ने बीते गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को फिल्म ने 6 करोड़ कमाए थे। यह दिखाता है कि फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरवाट आई है, लेकिन वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद है।

Image Credit : एक्स

अभी तक 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में कुल 118.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

वहीं दूसरी ओर साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

Image Credit : एक्स

गुरुवार के दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को इसने 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स

यह दिखाता है कि 'महावतार नरसिम्हा' के आगे फिल्म पस्त नजर आ रही है।

Image Credit : एक्स

फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने आठ दिनों में 47.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : एक्स

'किंगडम' फिल्म का निर्देशन गोतम तिन्नानुरी ने किया है। यह एक एक्शन फिल्म है।

Image Credit : सोशल मीडिया

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

X
Read Now