अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
अगर आप अपनी छुट्टियां एंजॉय करने के लिए एंटरटेनमेंट की तलाश कर रहे हैं, तो इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक पर रिलीज हो रही हैं।
कराटे किड लीजेंड्स
जैकी चैन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ इस शुक्रवार 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
‘बॉम्बे’
गेवी चहल, दीपशिखा नागपाल और दानिश भट्ट की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘बॉम्बे’ भी शुक्रवार 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
'लव करूं या शादी'
यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह आज के युवाओं की कहानी है, जिसे जयप्रकाश शॉ ने डायरेक्ट किया है।
'चिड़िया'
फिल्म 'चिड़िया' इसी शुक्रवार 30 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। विनय पाठक और अमृता सुभाष की ये फिल्म पहले 23 मई को रिलीज होनी थी। मगर अब 30 तारीख को दस्तक देगी।
'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु'
'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु' भी 30 मई को ही सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म की कहानी अमोल नाम के एक बच्चे के बारे में है।
'भैरवम'
विजय कनकमेडला द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भैरवम' भी इसी सप्ताह रिलीज हो रही है। बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, मांचू मनोज कुमार और नारा रोहित स्टारर फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'सौंकन सौंकने 2'
एमी विर्क, सरगुन मेहता और निमरत खैरा की हिट कॉमेडी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म 30 मई को रिलीज हो रही है।
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड'
सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें मार्वल स्टूडियोज की 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' 28 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
'क्रिमिनल जस्टिस'
पंकज त्रिपाठी एक बार फिर माधव मिश्रा के किरदार में वापस आ रहे हैं। 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन 29 मई से जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है।
'कनखजूरा'
रोशन मैथ्यू और मोहित रैना स्टारर वेब सीरीज 'कनखजूरा' 30 मई से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
'इंटेरोगेशन'
जी5 पर 30 मई को फिल्म 'इंटेरोगेशन' रिलीज हो रही है। यह एक पुलिस अधिकारी पर आधारित फिल्म है।
'ए विडोज गेम'
'ए विडोज गेम' भी 30 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक स्पेनिश थ्रिलर फिल्म है।
वन पीस में अवनीत कौर ने दिखाईं अदाएं, यूजर्स बोले- आप पर काला रंग जचता है