रौंगटे खड़े कर देंगी ये हॉरर फिल्में

अमर उजाला

Wed, 1 June 2022

Image Credit : istock

हॉरर एक ऐसा जॉनर है, जिसका नाम सुनते ही हमारी आंखों के सामने डरावने नजारे घूमने लगते हैं और हम डर से कांपने लगते हैं
 

Image Credit : istock

हम आज आपके लिए ऐसी ही बॉलीवुड की कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें अकेले देखने के बाद रात में अकेले सोने में भी डर लगेगा
 

Image Credit : istock

रात

हॉरर फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर, निर्देशक राम गोपाल वर्मा की 1992 में आई फिल्म 'रात' बहुत ही डरावनी फिल्म थी, इस फिल्म से हॉरर जॉनर को नया अर्थ मिला था, इसे देखने वाले दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे
 

Image Credit : istock

डरना मना है

साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को प्रवाल रमन ने निर्देशित किया था और रामगोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस किया था, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसने लोगों को खूब डराया था
 
Image Credit : istock

एक थी डायन

'एक थी डायन' खौफ, भ्रम और हॉरर का मिश्रण है, जो डराने के साथ-साथ चौंकाती भी है, यह एक ऐसी सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म है, जिसे देखकर इसकी आधी से ज्यादा बातों पर यकीन न हो
 
Image Credit : istock

हॉरर स्टोरी

'हॉरर स्टोरी' साल 2013 में आई हॉरर फिल्म थी, फिल्म में कई डरावने सीन हैं, जो अंदर तक से हमें कांपने पर मजबूर कर देते हैं
 
Image Credit : istock

तुम्बाड़

'तुम्बाड़' भूतिया दृश्य और इंटेंस हॉरर थ्रिलर सेट-अप वाली एक हॉरर फिल्म थी, जिसकी कहानी महाराष्ट्र के एक गांव पर आधारित है।  इस गांव में कई सुपरनैचुरल चीजें होती हैं
Image Credit : istock

क्या यही है केके का आखिरी गाना!

instagram
Read Now