इन फिल्मों में दिखा सरहद पार का प्यार गदर का सीक्वल करीब 22 साल के बाद रिलीज किया जा रहा है, इस बार सनी देओल प्यार के साथ-साथ बेटे और देश के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे सिर्फ गदर ही नहीं कई फिल्मों में सरहद पार के प्यार की कहानी दिखाई गई हैं साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' एक स्पाई की कहानी थी, जो सरहद पार देश के लिए तैनात हुई थी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक फिल्म 'वीर जारा' में भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के साथ-साथ दो दिलों की कहानी भी दिखाई गई थी जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' में अभिषेक बच्चन और करीना कपूर का सरहद पार का प्यार देखने को मिला था सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 की बॉक्सऑफिस रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों में से एक है इन फिल्मों में दिखा सरहद पार का प्यार!