कब आएगा मेड इन हेवन 3? शोभिता धूलिपाला ने दिया ये जवाब शोभिता धूलिपाला की वेब सीरीज मेड इन हेवन के दोनों सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए थे मेड इन हेवन 2023 में रिलीज हुआ था, इसके बाद से दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है हाल ही में पीटीआई से बातचीत में शोभिता से इसके तीसरे सीजन से जुड़ा अपडेट पूछा गया इसपर शोभिता ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको निर्माताओं से पूछना होगा' उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी इसका इंतजार कर रही हूं' शोभिता ने इस शो में वेडिंग प्लानर तारा खन्ना की भूमिका अदा की है ....