शनिवार को ‘फैंटास्टिक फोर’ का बढ़ा कलेक्शन, जानें दूसरे दिन की कमाई

अमर उजाला

Sun, 27 July 2025

Image Credit : एक्स

मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं।

Image Credit : एक्स

‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ फिल्म ने बीते शनिवार यानी कि दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स

इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में कुल 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Image Credit : एक्स

मैट शाकमैन के निर्देशन में बनी ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ चार सुपरहीरोज पर आधारित है, जिसे भारतीय दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं।

Image Credit : एक्स

अगर फिल्म के कलाकारों की बात करें, तो इसमें पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Image Credit : एक्स

इस बार फिल्म की कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिला है। इस बार चारों सुपरहीरोज पर गैलेक्टस नाम के विलेन का खतरा मंडरा रहा है।

Image Credit : एक्स

गैलेक्टस अंतरिक्ष का एक खतरनाक राक्षस है, पूरा ग्रह निगल जाता है। कई ग्रहों को तहस-नहस करने के बाद अब उसका अगला निशाना अर्थ 828 है, जिस कारण सुपरहीरोज इस ग्रह को बचाने के लिए गैलेक्टस से भिड़ते हैं।

Image Credit : एक्स

तीसरे दिन बॉबी देओल और पवन कल्याण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बनाए रखी पकड़

यूट्यूब
Read Now