अमर उजाला
Sun, 27 July 2025
मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं।
‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ फिल्म ने बीते शनिवार यानी कि दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में कुल 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
मैट शाकमैन के निर्देशन में बनी ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ चार सुपरहीरोज पर आधारित है, जिसे भारतीय दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं।
अगर फिल्म के कलाकारों की बात करें, तो इसमें पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
इस बार फिल्म की कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिला है। इस बार चारों सुपरहीरोज पर गैलेक्टस नाम के विलेन का खतरा मंडरा रहा है।
गैलेक्टस अंतरिक्ष का एक खतरनाक राक्षस है, पूरा ग्रह निगल जाता है। कई ग्रहों को तहस-नहस करने के बाद अब उसका अगला निशाना अर्थ 828 है, जिस कारण सुपरहीरोज इस ग्रह को बचाने के लिए गैलेक्टस से भिड़ते हैं।
तीसरे दिन बॉबी देओल और पवन कल्याण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बनाए रखी पकड़