अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
सिद्धांत सचदेवा के निर्देशन बनी फिल्म 'द भूतनी' का एक नया गाना रिलीज हुआ है।
फिल्म का 'रंग लगा' नाम का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे मुकुंद सूर्यवंशी द्वारा गाया गया है।
इस फिल्म के गाने में पलक तिवारी और सनी सिंह को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है।
वहीं इस गाने में अभिनेत्री मौनी रॉय भी दिख रही हैं।
संजय दत्त, मौनी रॉय जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के टीजर में डरावनी आवाजों के साथ पुरानी हवेली को दिखाया गया था। वीडियो में मौनी रॉय भूतनी के रूप में नजर आईं थीं। वहीं संजय दत्त को भूतों से लड़ते हुए देखा गया था।
यह फिल्म सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत, दीपक मुकुट और संजय दत्त द्वारा निर्मित, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त द्वारा सह-निर्मित है।
मेंटर बन किसका हौसला अफजाई करती दिखीं रुबीना दिलैक, शेयर किया वीडियो