कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? टीम इंडिया की जीत पर जमकर लगाए ठुमके बुधवार को न्यूजीलैंड से क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए विश्व कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए स्टेडियम से एक मिस्ट्री गर्ल का वीडिया वायरल हो रहा है हर कोई जानना चाहता है कि इंडिया की जीत पर ठुमके लगाने वाली यह लड़की आखिर कौन है? बता दें कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा हैं हाल ही में निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, वीडियो में निया भारत की जीत के बाद डांस करती नजर आ रही हैं इस दौरान अभिनेत्री डेनिम क्रॉप टॉप और जींस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं निया शर्मा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'स्टेडियम में मेरा पहला अनुभव, भारत की रोमांचक जीत के बाद मेरा डांस किसी मैराथन से कम नहीं था' ---hgdhs