विवियन ने फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद टीवी इंडस्ट्री में शो मधुबाला से एक्टर विवियन डीसेना ने पहचान बनाई थी विवियन ने इस्लाम धर्म कबूल किया है, जिसको लेकर उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है, कि उन्होंने 2019 में धर्म परिवर्तन किया था धर्म परिवर्तन के बाद एक्टर को फैंस ने खूब सपोर्ट किया है, जिसका विवियन ने शुक्रिया अदा करते हुए रमजान की बधाई दी है अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी है एक्टर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा-आपार प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू, उतार चढ़ाव में आप साथ रहे, रमजान मुबारक एक्टर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है एक्टर को उनके फैंस भी लगातार रमजान की बधाई दे रहे हैं Vivian dsena