विक्की-अंकिता के वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस की मां ने दी प्रतिक्रिया बिग बॉस 17 शो आज कल किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं हाल ही में विक्की जैन और उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो गया था इस वीडियो में विक्की अंकिता पर गुस्सा होते हुए दिखे थे वीडियो देखकर कई लोगों को ऐसा लगा कि विक्की अंकिता पर हाथ उठाने जा रहे थे अब इस पर अंकिता की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने बताया कि वे विक्की को जानती हैं, उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था एंटरटेनमेंट डेस्क