अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
अब तक बॉलीवुड के ही विवाद, झगड़े चर्चा में बने रहते थे लेकिन इन दिनों टीवी की दुनिया के सितारे, सेलिब्रिटीज भी विवादों में घिर रहे हैं। कई टीवी सेलिब्रिटी के झगड़े भी कुछ समय से चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं वे सेलिब्रिटी और इनसे जुड़े विवाद।
करण वीर मेहरा
हाल ही रियालिटी शो बिग बॉस 18 खत्म हुआ है। इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने और रनअप विवियन डिसेना बने। शो में इन दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती नहीं थी। लेकिन जब से करण वीर मेहरा विनर बने हैं, विवियन ने उनसे पूरी तरह से दूरी बना ली है। हाल ही में विवियन डिसेना ने करण वीर मेहरा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया है। ये दोनों एक-दूसरे को इशारों-इशारों में भी काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।
रजत दलाल
बिग बॉस 18 के ही प्रतियोगी रजत दलाल इन दिनों विवाद का शिकार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर बिग बॉस 18 के कुछ प्रतियोगियों के बारे में काफी कुछ उल्टा-सीधा कहा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक जुबानी जंग शुरू हो गई है। रजत दलाल और दूसरे प्रतियोगियों के फैंस आपस में एक-दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं।
राजन शाही
पिछले कुछ समय में सीरियल ‘अनुपमा’ को कई एक्टर्स ने छोड़ दिया है। इस सीरियल की एक एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने तो यहां तक कहा कि उन्हें बिना सूचना दिए सीरियल से हटा दिया गया है। इन सभी बातों पर प्रोड्यूसर राजन शाही ने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि जो एक्टर्स हमारी टीम का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें सीरियल में नहीं होना चाहिए।
रुपाली गांगुली
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने पिछले साल कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के अनुसार रुपाली ने, ईशा को उनके पिता से दूर किया। बाद में रुपाली ने ईशा वर्मा पर मानहानि का केस कर दिया। एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशा सिंह ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म जो कुछ भी रुपाली गांगुली के बारे में कहा है, उस सामग्री को रोका जाए। यह आदेश कोर्ट की तरफ से मिला है।
'कहीं तो होगा' की कशिश याद हैं आपको? देखें तस्वीरें