विलेन बनकर इन हसीनाओं ने फैलाया आतंक

अमर उजाला

Mon, 5 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

हिना खान ने 'कसौटी जिंदग की 2' में कोमोलिका का किरदार अदा किया था, हिना खान ने इस रोल से ऐसा धमाल मचाया कि उनके आगे लीड कपल की पूछ होना बंद हो गई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

'इमली' में मयूरी देशमुख ने विलेन की भूमिका अदा की, जिसने इमली, आदित्य और आर्यन की जिंदगी में आग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन मयूरी के स्वैग ने दर्शकों का खूब दिल जीता

Image Credit : सोशल मीडिया

'ये है चाहतें' में शगुन के तौर पर नजर आईं अनीता हसनंदानी ने लोगों का खूब दिल जीता था, वह विलेन तो जबरदस्त थीं ही, साथ ही उनके ग्लैमरस स्टाइल ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता था

Image Credit : सोशल मीडिया

नागिन' में अदा खान ने विलेन की भूमिका अदा की थी,  शो में अदा खान शुरुआत में तो सही थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका रोल ग्रे हुआ और फिर वह पूरी तरह ही नेगेटिव में बदल गई, अदा का स्वैग और उनका स्टाइल भी खूब पसंद किया जाता था

Image Credit : सोशल मीडिया

आलीशा पंवार ने 'इश्क में मरजावां' में विलेन का रोल अदा किया था, एक्ट्रेस ने शो में डबल रोल निभाया था, जिसमें से एक पॉजिटिव तो दूसरा नेगेटिव था, लेकिन नेगेटिव रोल में आलीशा पंवार ने हर किसी के होश उड़ा दिये थे

Image Credit : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश 'स्वरागिनी' में विलेन के तौर पर नजर आई थी, शो में रागिनी को पहले तो बहुत सीधा दिखाया गया, लेकिन जब उसने रंग बदला तो हर कोई हैरान रह गया था

Image Credit : Instagram

माया के रोल में जेनिफर विंगेट खूब जची थी उन्होंने 'बेहद' की माया बनकर लोगों के मन में भी आतंक भर दिया था, उनका स्वैग और स्टाइल आज भी खूब याद किया जाता है

Image Credit : Instagram

सई-पाखी की लड़ाई के बीच आईं भवानी काकू?

सोशल मीडिया
Read Now