रुबीना दिलैक ने चलाया अदाओं का जादू, फैंस कर रहे जमकर तारीफ टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में हरे रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बालों के साथ मिनिमल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुनहरे रंग के कंगन भी पहने थे, जो उनके नए लुक पर काफी अच्छे लग रहे थे। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर फैंस इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एंटर