दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, क्या रही वजह जानिए?

अमर उजाला

Wed, 19 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक लंबे गैप के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आई थीं। अब खबर है कि एक्ट्रेस ने यह शो बीच में ही छोड़ दिया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस बात की पुष्टि शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ की तरफ से भी कर दी गई है। दीपिका कक्कड़ अब आने वाले दिनों में इस शो में नजर नहीं आएंगी। 

 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ms.dipika

फैंस को समझ नहीं आया है कि दीपिका ने ये शो बीच में क्यों छोड़ा। तो बताते चलें कि दीपिका को हाथों में दर्द की समस्या हो गई है। वह काफी तकलीफ में हैं। जबकि ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में उनको कुकिंग करनी पड़ती है, जिससे उनकी मेडिकल प्रॉब्लम और भी बढ़ गई है। अपनी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से ही दीपिका कक्कड़ ने कुकिंग रियालिटी शो बीच में छोड़ दिया। 

Image Credit : सोशल मीडिया

दीपिका टीवी सीरियल्स का जाना-माना नाम रही हैं। लेकिन बेटे के पैदा होने के बाद उन्होंने करियर ब्रेक लिया। एक्टिंंग से दूरी हुईं दीपिका ने अपना एक यूट्यूब चैनल खोला है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पलों को साझा करती हैं। पति शोएब इब्राहिम भी दीपिका कक्कड़ के साथ उनके यूट्यूब चैनल में नजर आते हैं। वह भी एक्टर हैं और टीवी सीरियल में काम करते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

प्रिंस नरूला-युविका के करीबी ने तोड़ी चुप्पी, अलगाव की खबरों पर दी सफाई

इंस्टाग्राम-@princenarula
Read Now