अमर उजाला
Tue, 18 February 2025
पिछले कुछ समय से टीवी रियालिटी शो से फेमस हुए प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी के बीच अनबन, खटपट की खबरें सुनने को मिल रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अलगाव की बात भी कही जाने लगी।
अब प्रिंस और युविका के अलगाव वाली बात पर उनके एक करीबी ने असल कहानी बताई है। प्रिंस के करीबी दोस्त और ‘रोडिज’ शो में नजर आ चुके श्वेत तोमर ने अलगाव की इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
श्वेत तोमर का कहना है कि यह सब बातें गलत हैं। असल में प्रिंस काम में व्यस्त रहते हैं इसलिए कम ही युविका के साथ नजर आते हैं। लेकिन जब दोनों साथ होते हैं तो अपनी बेटी के साथ खूब समय गुजारते हैं।
दोस्त श्वेत यह भी बताते हैं कि युविका और प्रिंस दोनों ही समझदार लोग हैं। उनमें आम कपल्स की तरह ही बहस होती है। ऐसे में बाहरी लोगों को बात का बतंगड़ नहीं बना देना चाहिए। श्वेत यह भी कहते हैं कि उन्हें पता है कि दोनों के बीच कोई झगड़ा, अलगाव नहीं हो रहा है।
इन दिनों प्रिंस नरूला ‘रोडिज’ के नए सीजन में बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं युविका बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। वह भी फिल्मों में, टीवी पर पहले काफी एक्टिव रहती थीं लेकिन इन दिनों मदरहुड के फेज को एंज्वॉय कर रही हैं।
ब्लैक ड्रेस में दिखीं दिव्यांका, फैंस कर रहे स्टनिंग लुक की तारीफ