अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
पिछले दिनों यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर अभद्र, अश्लील टिप्पणी की। इस मामले में उन पर पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है। लेकिन कुछ लोग रणवीर को, उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं।
इसी बीच टीवी एक्टर आमिर अली ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट की है। जिसमें वह उनके जोक्स को सपोर्ट नहीं कर रहे। लेकिन जो कुछ अब समय रैना और रणवीर के साथ हो रहा है, उसे लेकर नाराज नजर आ रहे हैं।
आमिर अली अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘ वो लोग (समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया) मेरे दोस्त नहीं हैं। जो कुछ उन्होंने कहा गलत था। ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना ने बड़ा ब्लंडर किया है। लेकिन माफी भी मांग ली है।
आमिर अली अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘वो जो काम करते हैं, उसमें अच्छे हैं। हो गई गलती उनसे, अब क्या मार दोगे? देश में और भी बड़े मुद्दे हैं, अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाइए।’
आमिर अली के अलावा कई और टीवी सेलिब्रिटी भी समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया को सपोर्ट कर रहे हैं। सबका कहना है कि दोनों माफी मांग चुके हैं, ऐसे में उन्हें माफ कर देना चाहिए।
येलो ड्रेस में जन्नत का खूबसूरत लुक, देखें तस्वीरें