अमर उजाला
Wed, 12 June 2024
हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बॉलीवुड में सिक्का नहीं चला, लेकिन इन्होंने टीवी में आते ही धमाल मचा दिया
मुकेश खन्ना कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जो महाभारत और शक्तिमान जैसे टीवी शोज कर के मिले
वत्सल सेठ ने 'टारजन- द वंडर कार' से बॉलीवुड में हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें सफलता टीवी से ही हासिल हुई थी
रुपाली गांगुली अपने शो अनुपमा से घर-घर छाई हुई हैं, हालांकि अभिनेत्री ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया है, लेकिन उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई
डेजी शाह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें फेम खतरों के खिलाड़ी जैसे शो से मिला है
रोनित रॉय ने भी अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की, हालांकि फिल्मों में उन्हें सफलता नहीं मिली
कंगाल हुए 'ये रिश्ता...' के दादाजी, किराया चुकाने के नहीं हैं पैसे