अमर उजाला
Wed, 5 March 2025
सीरियल ‘नागिन’ के जरिए टीवी पर फेमस हुए तेजस्वी प्रकाश सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं। एक्ट्रेस कई और चीजों में भी काफी टैलेंटेड हैं।
इन दिनों तेजस्वी रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह छा गई हैं। तेजस्वी मुश्किल से मुश्किल डिश, रेसिपी को बड़ी ही आसानी से बना लेती हैं।
हाल ही में एक टास्क के दौरान तेजस्वी ने ऐसी डिश बनाई कि फैंस उनकी कुकिंग स्किल्स के दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर तेजस्वी की खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने शो पर कोकोनट स्विम नाम की डिश तैयार की।
इस डिश को देखकर जहां फैंस तेजस्वी की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैंं। वहीं शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के जज रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान भी तेजस्वी की कुकिंग स्किल्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
तेजस्वी प्रकाश के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह कई टीवी सीरियल्स में लीड रोल कर चुकी हैं। साथ ही ‘बिग बॉस 15’ भी जीत चुकी हैं।
क्या रवि दुबे-सरगुन मेहता की जोड़ी छोटे पर्दे पर साथ आएगी नजर?