आर्थिक तंगी से जूझ रहे गुरुचरण के आए अच्छे दिन, मिली लाखों की डील
अमर उजाला
Tue, 21 January 2025
Image Credit : इंस्टाग्राम
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता रहे गुरुचरण सिंह हाल ही में अपनी आर्थिक समस्याओं और कर्ज के चलते परेशान थे। वह लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बीते दिनों गुरुचरण सिंह ने तनाव के कारण खाना-पीना छोड़ दिया था। इस स्थिति ने उनकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
Image Credit : इंस्टाग्राम
हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि अब गुरुचरण पहले से बेहतर हैं। उन्होंने फिर से खाना पीना शुरू कर दिया है और अस्पताल से घर लौट आए हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
गुरुचरण की करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने उनकी मदद की और मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाया। वह उनके लिए एक मजबूत सहारा बनीं, जो मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी रहीं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक बातचीत में भक्ति सोनी ने बताया कि उन्होंने गुरुचरण को एक ब्रैंड डील दिलवाने में मदद की। यह डील 13 लाख रुपये की थी, जिसने गुरुचरण के आत्मविश्वास को मजबूत किया।
Image Credit : इंस्टाग्राम
भक्ति का कहना है कि जब उन्होंने गुरुचरण को यह ब्रैंड डील दिलवाई, तब ही वह अपना उपवास तोड़ने के लिए तैयार हुए थे। इसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति में भी सुधार हुआ। भक्ति ने आगे कहा कि गुरुचरण जल्द ही मुंबई शूटिंग के लिए लौटेंगे।
Image Credit : सोशल मीडिया
भक्ति ने कहा कि वह इससे पहले 33 लाख रुपये की मदद भी कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अफसोस है कि तारक मेहता के पीआर की तरफ से सेहत के लिए फोन तो आया लेकिन किसी आर्थिक मदद नहीं की ।
Image Credit : सोशल मीडिया
25 साल पहले टीवी पर राज करने वाले ये सितारे, अब किस मुकाम पर हैं जानिए?