'जेठालाल' के घर फिर बजी शहनाई, 'दयाबेन' भी पहुंचीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के घर में खुशियों ने फिर से दस्तक दी है दिलीप जोशी के बेटे 'ऋत्विक जोशी' को अपने सपनों की राजकुमारी मिल गयी है, कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की भी शादी की थी अपने बेटे 'ऋत्विक' की अरेंज मैरेज करवाने के बाद अभिनेता ने मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम इस मौके पर दिलीप जोशी और उनके परिवार को बधाई देने पहुंची इंटरनेट पर वायरल हो रहे फोटो में TMKOC की 'दयाबेन' भी रिशेप्शन पार्टी में पहुंची अभी आधिकारिक तौर पर दिलीप जोशी बेटे की शादी से जुड़ी कोई भी फोटो शेयर नहीं की है एंटरटेनमेंट डेस्क