'मुझे सदमा लगा, खुद पर सवाल उठाए', तारक मेहता की सोनू का खुलासा, सुनाई शूट की आपबतीती

अमर उजाला

Sun, 12 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@jheelmehta_

लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े का किरदार कर चुकीं झील मेहता ने हाल ही में शो की शूटिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@jheelmehta_

उन्होंने बताया कि शो के एक सीन की शूटिंग करते हुए उन्होंने ट्रॉमा झेला, वे इतनी परेशान हुईं कि खुद के फैसले पर ही सवाल उठाने लगीं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@jheelmehta_
झील मेहता ने 'तारक मेहता' में छोटी सोनू का किरदार निभाया था, बाद में शो में उन्हें निधि भानुशाली ने रिप्लेस कर दिया था
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@jheelmehta_
झील मेहता ने सिद्धेश लोकरे के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि शो में 'टप्पू की शादी' वाला सीन उनके लिए काफी सदमे वाला था, झील ने कहा, 'मैं सोच रही थी कि मैं ये सीरियल क्यों कर रही हूं? इसमें तो बाल विवाह हो रहा है'
 
Image Credit : सोशल मीडिया

झील के मुताबिक, 'पता नहीं मैंने अपने दिमाग में और क्या-क्या चीजें पका ली थीं और क्या-क्या सोचने लगी थी... और जब मैंने एपिसोड देखा तो पता चला कि ये तो सपना है, यह बहुत ही फनी और अजीब था और मैं अपने फैसले पर सवाल कर रही थी'
 

Image Credit : सोशल मीडिया

सोनू ने साल 2012 में यह शो छोड़ दिया था, वे अब अभिनय की दुनिया से भी दूर हैं, अब वे एक मेकअप आर्टिस्ट हैं

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@jheelmehta_

भारती सिंह ने चार दिनों तक क्यों नहीं दिया हर्ष के मैसेज का जवाब? जानिए

इंस्टाग्राम bharti.laughterqueen
Read Now