शादी में मुफ्त के कपड़े पहनेंगी सुरभि चंदना? लगा बड़ा आरोप 'इश्कबाज' और 'नागिन 5' जैसे शोज में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सुरभि चंदना शादी करने जा रही हैं अभिनेत्री मार्च, 2024 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लेंगी इसी बीच अभिनेत्री अपनी शादी के लिए मुफ्त में कपड़े मांगने का आरोप लगने के बाद सुर्खियों में आ गई हैं आयुष केजरीवाल नाम के एक डिजाइनर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सुरभि की टीम के साथ अपनी चैट लीक की मुफ्त के कपड़े मांगे जाने पर डिजाइनर ने लिखा, 'नहीं धन्यवाद, मुझे किसी की शादी के लिए मुफ्त में कपड़ें क्यों देना चाहिए, यह हास्यास्पद है' डिजाइनर ने जोड़ा, 'अगर वह लैविश शादी का खर्चा उठा सकती हैं तो वह निश्चित रूप से अपने कपड़ों के लिए भुगतान कर सकती हैं' सीटिए