अमर उजाला
Sun, 12 March 2023
टीवी एक्ट्रेस सुनैना फौजदार आज यानी 12 मार्च को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं
एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक साल से अंजलि का रोल प्ले कर रही हैं
सुनैना की लव लाइफ की बात करें तो उनकी लव लाइफ काफी फिल्मी है
सुनैना फौजदार ने कुणाल भंबवानी के साथ शादी रचाई है
दोनों के बीच बेहद प्यार है, दोनों आए दिन इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हैं
सुनैना और कुणाल की मुलाकात कॉलेज में हुई थी
दोनों की दोस्ती एक कॉलेज प्रोजेक्ट पर साथ काम करने से शुरू हुई
जिसके बाद यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई
सुनैना ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी का किस्सा सुनाया था
उन्होंने कहा था कि कुणाल उन्हें ड्राइव पर लेकर गए थे
फिर बीच सड़क पर अंगूठी लेकर घुटनों पर बैठ उन्हें प्रपोज किया था
मेहंदी सेरेमनी में हुक्का पीती दिखीं कृष्णा मुखर्जी