नई चमचमाती कार की मालकिन बनीं सुम्बुल, इतनी है कीमत स्टार प्लस के सीरियल 'इमली' से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुम्बुल तौकीर खान आए दिन चर्चाओं में रहती हैं 'बिग बॉस 16' के घर में धमाल मचाने के बाद से अभिनेत्री की प्रसिद्धि काफी बढ़ गई है बीबी हाउस से बाहर आने के बाद सुम्बुल इस समय अपने नए शो 'काव्या एक जज्बा ए जुनून' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं जहां फैंस टीवी पर उनकी वापसी के लिए उत्साहित हैं, वहीं सुम्बुल ने प्रशंसकों को सरप्राइज दिया दरअसल, सुम्बुल ने हाल ही में नीले रंग की शानदार मारुति सुजुकी अर्टिगा ZXi कार खरीदी है सुम्बुल की नई कार की कीमत 16 लाख 25 हजार बताई जा रही है सुम्बुल के फैंस अभिनेत्री के लिए काफी खुश हैं और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं बता दें, इससे पहले सुम्बुल ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मुंबई में एक घर खरीदा था ...............