श्वेता ने नाइट सूट में बिखेरी कातिलाना मुस्कान श्वेता तिवारी भले ही 44 साल की हो गई हों, लेकिन अपनी खूबसूरती से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। फैंस को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में श्वेता ने अपनी बहुत सी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पीले रंग के नाइट सूट में नजर आ रही हैं। फोटो में श्वेता को धूप में बैठकर सुबह की ताजगी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह किताब पढ़ती हुई भी नजर आईं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में वह स्विमिंग पूल के किनारे कातिलाना पोज देती हुई दिखीं। एंटर