पुरस्कारों को लेकर शमा सिकंदर ने दिया चौंकाने वाला बयान शमा सिकंदर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से प्रशंसकों को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं साथ ही अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं इसी कड़ी में शमा ने पुरस्कार समारोहों को लेकर बड़ी बात कह दी है शमा ने कहा कि अभिनेता पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार खरीदने के लिए भुगतान करते हैं शमा ने कहा, 'आजकल पुरस्कारों का मतलब तस्वीर लेना और चले जाना होता है' उन्होंने शाहरुख खान के जरिए सार्वजनिक रूप से पुरस्कार खरीदने की बात स्वीकार करने की सराहना की सीटिए