'अर्जुन' बन शहीर ने पाई शोहरत शहीर शेख टीवी इंडस्ट्री के फेमस कलाकारों में से एक हैं शहीर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, इनका जन्म भद्रवाह जम्मू कश्मीर में हुआ था एक्टर ने साल 2009 में टेलीविजन इंडस्ट्री में क्या मस्त है लाइफ से डेब्यू किया था इसके बाद उन्हें टीवी शो नव्या-नई धड़कन नए सवाल में एक अहम रोल निभाया था, इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दी थी साल 2013 में आए टीवी शो महाभारत में उन्होंने अर्जुन का किरदार निभाया था, इसने उन्हें टेलीविजन का स्टार बना दिया था उन्होंने अभी तक कई टीवी शो में काम किया है, जिसमें कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, दास्तान ए मोहब्बत सलीम अनारकली, महाभारत जैसे शो शामिल हैं शहीर ने दो साल तक रुचिका कपूर को डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने 19 अक्टूबर 2020 में शादी कर ली थी शहीर की पत्नी रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स में मार्केटिंग हेड और सीनियर प्रेसिडेंट हैं कपल ने साल 2021 में नौ सितंबर को बेबी गर्ल अनाया का स्वागत किया था Shaheer Sheikh