अमर उजाला
Wed, 8 January 2025
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर बना हुआ है। इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली भी महिला दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं
हाल ही में रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में बेजुबानों की तकलीफ का एक वीडियो शेयर किया
रूपाली ने जो वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है, उसमें स्ट्रीट डॉग की परेशानियों को बताया जा रहा है। सर्द मौसम में ये बेजुबान किन तकलीफों से गुजरते हैं, यही सब वीडियो में शेयर किया गया
रूपाली एक एनिमल लवर हैं, वह अकसर ही अपने सेट पर स्ट्रीट डॉग के साथ खेलती हुई नजर आती हैं, साथ ही उनके खाने का भी अरेंजमेंट करती हैं
खुद भी रूपाली के पास एक डाॅग है, जिसका नाम किशमिश है
रूपाली गांगुली को पिछले दिनों भी अपने सीरियल के सेट पर एक गाय को खूब लाड़-प्यार करते देखा गया
रूपाली गांगुली वैसे तो अपनी पॉजिटिव इमेज के लिए जानी जाती हैं लेकिन पिछले दिनों उनके साथ कुछ विवाद भी जुड़े हैं
सीरियल ‘अनुपमा’ के कुछ एक्टर्स ने इशारों-इशारों में यह बताया है कि उन्होंने सीरियल, रूपाली की वजह से छोड़ा
पर्सनल लाइफ में भी रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईशा को उसके पिता से दूर किया
सभी कंट्रोवर्सी पर रूपाली गांगुली ने भी अपना पक्ष रखा और कहा कि आखिर में सच्चाई की जीत होती है
श्वेता तिवारी ने की बेटे रेयांश के साथ मस्ती, देखें तस्वीरें