बेहद ग्लैमरस और हॉट हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मेम खूबसूरत अदाकारा सौम्या टंडन छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी के साथ-साथ सौम्या ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ भी काम किया है। सौम्या टंडन अपना जन्मदिन 3 नवंबर को मनाती हैं। सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर को 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। सौम्या टंडन के पिता उज्जैन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं। सौम्या टंडन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी साल 2006 से ही की थी। सौम्या टंडन पहली बार टीवी सीरियल 'ऐसा देश है मेरा' में नजर आई थीं। वह 'मल्लिका-ए-किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'डांस इंडिया डांस' सहित कई टीवी शो की होस्ट भी रह चुकी हैं। सौम्या टंडन को असली पहली कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली थी। सौम्या टंडन 'जब वी मेट' में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इन दिनों वह फिल्मों और टीवी से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सौम्या टंडन ने बिजनेसमैन सौरभ देवेंद्र सिंह से साल 2016 में शादी की थी। उनका एक बेटा भी है। कंप्लीट