टीवी की दुनिया से 'अनुपमा' के करियर को मिला 'रूप' घर-घर में 'अनुपमा' के नाम से मशहूर रूपाली गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं क्या आप जानते हैं टीवी पर धमाल मचाने वाली रूपाली गांगुली ने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी? जी हां, रूपाली गांगुली ने महज सात साल की उम्र में अनिल कपूर की फिल्म 'साहेब' से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी इस फिल्म के बाद रुपाली ने 1987 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'मेरा यार, मेरा दुश्मन' में अभिनय किया रूपाली ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली फिल्मों के बाद रूपाली ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया, जहां उन्होंने सफलता का स्वाद चखा साल 2000 में सीरियल 'सुकन्या' से रूपाली ने टीवी के सफर की शुरुआत की थी उन्हें असली पहचान 2004 में प्रसारित हुए सिटकॉम 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से मिली थी रूपाली गांगुली ने छह फरवरी साल 2013 में बिजनेसमैन आश्विन के. वर्मा से शादी की थी दोनों का एक बेटा भी है .