मुंह पर चोटों के निशान, सूजी आंखें...रीम शेख की हालत ने किया दंग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-अभिनेत्री रीम शेख इन दिनों शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं हालांकि, बीते दिनों शो के सेट पर अभिनेत्री के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ वहीं, अब रीम इससे रिकवर कर रही हैं और तस्वीर साझा कर अपडेट देती नजर आई हैं रीम ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं, पहली तस्वीर में वह रिकवर होती देखी गई हैं दूसरी तस्वीर हादसे के वक्त की है, जिसमें अभिनेत्री का हाल बेहाल नजर आ रहा है इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं ठीक हो गई हूं, कोई भी चीज उस महिला को नहीं तोड़ सकती जिसे भगवान से शक्ति मिलती है' सीटिए