हिना खान के कैंसर की खबर जान दंग रह गए थे प्रियांक शर्मा बीते दिनों हिना खान ने जानकारी दी कि उन्हें तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है इस खुलासे के बाद कई फिल्मी सितारे हिना के जल्द ठीक होने की कामना करते नजर आए हैं इसी में एक नाम अब 'बिग बॉस सीजन 11' में हिना के सह-प्रतियोगी रहे प्रियांक शर्मा का भी जुड़ गया है प्रियांक ने कहा, 'यह जो हुआ वह बेहद दुखद है, जब मुझे पता चला तो मैं अवाक रह गया, मुझे नहीं पता कि मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं' प्रियांक ने आगे कहा, 'मैं दूसरे शहर में शूटिंग कर रहा था तो मैं काफी महीनों से हिना से मिल नहीं पाया था' उन्होंने आखिरी में कहा, 'मायने यह रखता है कि मेरी दोस्त जल्द ही ठीक हो जाए, वह एक फाइटर हैं' सीटिए