अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
राम कपूर
राम कपूर साल 2000 के दौर में सीरियल ‘कसम से’ से घर-घर फेमस हो गए थे। इसके बाद भी वह कुछ सीरियल्स का हिस्सा बने। साल 2011 में राम कपूर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आए थे, इसमें उनकी जोड़ी साक्षी तंवर के साथ खूब जमीं। इन दिनों राम कपूर फिल्मों, वेब सीरीज में एक्टिव हैं। वह साल 2023 में फिल्म ‘नीयत’ में नजर आए
साक्षी तंवर
साक्षी तंवर सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से 25 साल पहले टीवी पर खूब पॉपुलर हुईं। राम कपूर के साथ सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी उनको पसंद किया गया। साथ ही वह फिल्म ‘दंगल’ में आमिर की पत्नी के रोल में दिखीं। साल 2024 में साक्षी ने एक ओटीटी फिल्म ‘शर्मा जी की बेटियां’ भी कीं
मोना सिंह
2000 के दौर में ही ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से मोना सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह इस सीरियल से खूब मशहूर हुईं। आगे उन्होंने फिल्मों की तरफ रूख किया। वह अब तक ‘थ्री इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं
श्वेता तिवारी
सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में श्वेता ने प्रेरणा का आइकोनिक रोल किया था। श्वेता आज भी टीवी सीरियल्स में काम करती हैं, साथ ही रियालिटी शो में भी हिस्सा लेती हैं। वह ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों का खिलाड़ी’ जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दिनों उनकी बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं
चुम दरांग ने फैमिली संग मनाया जश्न, बिग बॉस 18 में टॉप 5 तक पहुंची थीं