मुनव्वर ने मन्नारा पर कसा तंज, फैंस की छूटी हंसी मन्नारा चोपड़ा 'बिग बॉस 17' की सेकेंड रनरअप रही थीं वहीं, शो से बाहर आने के बाद मन्नारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद को वुमेन कैटेगरी का विनर बताया हालांकि, जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद मन्नारा चोपड़ा को अपना बायो बदलना पड़ा अब इस पर शो के विजेता मुनव्वर फारूकी भी चुटकी लेते नजर आए हैं कुछ समय पहले मुनव्वर फारूकी इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस के साथ जुड़े इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'औरा को जानते हो सब लोग, वो एनआरआई कैटेगरी में विनर था' सीटिए