मैडनेस मचाएंगे शो में नाराज हुए खली, स्टेज पर किया हंगामा! सोनी टीवी पर इन दिनों मैडनेस मचाएंगे कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है आने वाले एपिसोड में रेसलर खली नजर आने वाले हैं हाल ही में इस शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें परितोष खली का मजाक उड़ाते नजर आए वीडियो में खली नाराज होते नजर आए और स्टेज पर जमकर हंगामा किया हालांकि, वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि खली प्रैंक कर रहे हैं क्या सच है और क्या नहीं यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा एंटरटेनमेंट डेस्क