'अनुपमा' के साथ विवाद पर मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच सुधांशु पांडे के बाद मदालसा शर्मा ने शो 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया है मदालसा शर्मा शो में काव्या के किरदार में थीं मदालसा के शो छोड़ने पर अफवाह उड़ी कि उनका 'अनुपमा' की लीड रूपाली गांगुली से विवाद था वहीं, अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मदालसा ने कहा, 'जब आप किसी शो में चार साल काम करते हैं तो किसी ने किसी के साथ तो ऊपर-नीचे होता ही है' मदालसा ने आगे कहा, 'यह कोई ऐसी बात नहीं है जिसे आप दिल पर ले लें क्योंकि आप अपने जीवन में हर दिन कई तरह के लोगों से मिल रहे हैं' अभिनेत्री ने आखिरी में कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है जो मैं यह बताना चाहूं कि रूपाली या किसी अन्य अभिनेता के साथ मेरा कुछ बुरा चल रहा था' सीटिए