अमर उजाला
Wed, 5 February 2025
इन दिनों इंफ्लुएंसर एल्विश यादव एक शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं।
हाल ही में शो पर भारती ने एल्विश यादव से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया। भारती ने पूछा कि एल्विश की सोशल मीडिया पर एक बड़ी आर्मी है तो क्या उन्होंने कभी किसी के प्यार में बॉर्डर तोड़ा है? किसी की अंखियों की गोली से घायल हुए हैं?
भारती के सवाल के जवाब में पहले तो एल्विश मुस्कुरा देते हैं। फिर कहते हैं कि पार्टनर एक ही होना चाहिए और मेरी जिंदगी में भी कोई खास है।
एल्विश की लव लाइफ की बात जानकर शो के बाकी प्रतियोगी कृष्णा अभिषेक और विक्की जैन, उन्हें बधाई देते हैं।
एल्विश की लव लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया है। हां, एक बार कहा था कि वह लड़की पंजाब में रहती है और सोशल मीडिया से दूर रहती है।
एल्विश के करियर की बात की जाए तो वह ओटीटी ‘बिग बॉस 2’ के विनर हैं। साथ ही अपना एक पॉडकास्ट शो भी यूट्यूब पर चलाते हैं।
टीवी सेलिब्रिटीज के बढ़ते विवाद-झगड़े, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल