MBA करने के बाद कॉमेडियन कैसे बने ‘बच्चा यादव’ 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले कीकू शारदा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं कीकू न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि कॉमिक टाइमिंग से भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं कीकू अपने डांस मूव्स से भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते हैं जोधपुर के एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे कीकू एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं अपने पिता के कहने पर कीकू ने मुंबई से ग्रेजुएशन के बाद MBA किया था, लेकिन हमेशा से उन्हें एक्टर ही बनना था इसके बाद उन्हें FIR मिला और गुलगुले के किरदार से कीकू घर-घर में छा गए कीकू हातिम, धमाल, डरना मना है, अकबर बीरबल, द कपिल शर्मा शो सहित कई टीवी शोज में नजर आए हैं साल 2003 में कीकू ने प्रियंका शारदा से शादी की और उनके दो बेटे हैं आर्यन और शौर्य हैं ....