करण कुंद्रा की कार हुई गायब, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द करण कुंद्रा टीवी के जाने माने अभिनेता हैं अपनी एक्टिंग से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं अपने सोशल मीडिया पोस्ट से वे अचानक सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल, करण कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा कर बताया है कि उनकी कार गायब हो गई है वे वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि अगर किसी दोस्त ने ऐसा किया है तो वह वापस कर दे, ऐसा मजाक ठीक नहीं है वीडियो में करण के चेहरे पर परेशानी साफतौर पर देखी जा सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क