चाइल्ड आर्टिस्ट से ऐसे सोशल मीडिया स्टार बनीं जन्नत 29 अगस्त 2001 को मुंबई में जन्मीं जन्नत जुबैर रहमानी आज 22 साल की हो गई हैं जन्नत जुबैर रहमानी ने छोटी सी उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रख लिया था जन्नत ने साल 2010 में 'दिल मिल गए' में एक छोटी सी भूमिका निभाकर डेब्यू किया था जन्नत को पहचान साल 2010 में आए सीरियल 'फुलवा' से मिली थी 'फुलवा' के बाद जन्नत ने 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' जैसे डेली सोप में काम किया जन्नत कुछ ही समय में टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम बन गई थीं अब उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है हालांकि, वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपने फैशन और लुक से दर्शकों को लुभाती रहती हैं जन्नत टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं जन्नत ने 'लव का दी एंड', 'हिच्की' जैसी कई फिल्मों में काम किया है जन्नत 'खतरों के खिलाड़ी 13' का भी हिस्सा रह चुकी हैं वह इस समय मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से ग्रैज्युएशन कर रही हैं ...