'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम आभास बनने जा रहे हैं दूल्हा टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में श्याम का किरदार निभाने वाले आभास मेहता शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं उन्होंने 11 साल कोर्टशिप में रहने के बाद ब्याह रचाने का फैसला किया है आभास मेहता 1 अक्टूबर यानि आज वह अपनी गर्लफ्रेंड जीनिया वाडिया के साथ सात फेरे लेंगे आभास मेहता की पत्नी पेशे से पीआर प्रोफेशनल हैं बताया जा रहा है कि 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की कास्ट इस शादी में शामिल होगी मनोरंजन