समंदर किनारे ईशा का दिखा बोल्ड अंदाज, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल ईशा मालवीय बिग बॉस सीजन 17 के बाद से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में ईशा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा किया है। फोटोज में ईशा को समंदर किनारे बोल्ड अंदाज में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ईशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हूर परी"। एक अन्य ने लिखा, "मुझे आपसे प्यार हो गया है।" गौरतलब है कि ईशा मालवीय को उनके शो 'उडारियां' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह 'लवली लोला' जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं। एंटर