अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
आज भी दर्शकों को 25 साल पहले के टीवी सीरियल्स में वैंप्स का रोल निभाने वाली कुछ एक्ट्रेस अच्छे से याद हैं। क्यों खास थीं ये टीवी सीरियल की वैंप्स? अब इन किरदारों को निभाने वाली ये एक्ट्रेसेस कहां हैं, जानिए?
अश्विनी कालेसकर ने कसम से सीरियल में जिज्ञासा का रोल किया था। यह किरदार अपनी ही भाभी की जिंदगी में तकलीफ बढ़ाने का काम करता था। अश्विनी कोलसकर अब फिल्मों में कॉमिक, नेगेटिव, पॉजिटिव सभी तरह के किरदार करती हैं
सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ की लीड यानी प्रेरणा (श्वेता तिवारी) की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने का काम कोमोलिका बासु (उर्वशी ढोलकिया) करती थी। कोमोलिका इस सीरियल की वैंप थी। कोमोलिका अपनी लट को उंगुलियों से घुमाते हुए डायलॉग बोला करती थी। अगर उर्वशी ढोलकिया की बात करें तो वह अभी भी एक्टिंग में एक्टिव हैं, फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आती हैं
क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने जब टीवी पर सीरियल ‘कहीं किसी रोज’ में रमोला सिकंद का रोल किया था, तो यह किरदार एक आइकोनिक वैंप का रोल बन गया। सुधा चंद्रन का लंबी बिंदी वाला लुक भी उस समय काफी फेमस हुआ। इन दिनों भी सुधा चंद्रन एक्टिंग, डांस की फील्ड में एक्टिव हैं। वह ‘नागिन’ सीरियल में भी नेगेटिव रोल निभाने के लिए चर्चा में आईं
जन्नत की हूर लगीं अभिनेत्री, दिल थाम कर देखिएगा तस्वीरें