मां के साथ हिना ने बनाई क्यूट रील, फैंस कर रहे जमकर तारीफ हिना खान कैंसर से मजबूती के साथ जंग लड़ रही हैं। इस गंभीर बीमारी को वह खुद पर हावी नहीं होने देतीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी जिंदादिली की मिसाल पेश करती हैं। हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक प्यार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना की मां उन्हें बार-बार प्यार से चूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, "बहुत बहुत बहुत लंबे समय के बाद ट्रेंड के साथ...मां....दुआ...।" वीडियो को देखने के बाद फैंस हिना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एंटर