टीवी इंडस्ट्री में कई बार फैंस स्टार्स को कपल समझने की गलती कर बैठते हैं, जिसके चलते वो स्टार्स को खूब ट्रोल भी करते हैं, लेकिन हकीकत उनसे कुछ अलग ही होती है
Image Credit : सोशल मीडिया
कई बार इंडस्ट्री की ऑनस्क्रीन जोड़ियां या फिर खास दोस्त भी अफेयर की फेक न्यूज की वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
चलिए आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की उन जोड़ियों के बारे में बताते हैं जो रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन फैंस उन्हें कपल समझ बैठे
Image Credit : सोशल मीडिया
सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान सीरियल इमली में कपल के तौर पर नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री को देखकर फैंस समझने लगे कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट का नाम एक दूसरे से खूब जोड़ा गया, दोनों की जोड़ी बिग बॉस 16 में भी एक साथ नजर आई थी। फैंस ने इन्हें कपल समझ लिया था, लेकिन आज दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को भी फैंस में कपल समझने की भूल की थी, दोनों की जोड़ी सीरियल उडारियां में नजर आई। इसके बाद दोनों साथ में बिग बॉस 16 में भी दिखे थे
Image Credit : सोशल मीडिया
शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया बिग बॉस 16 के दौरान दोस्त बन थे, शो के आखिरी दिनों में कुछ ऐसे पल देखने के लिए मिले जिन्हें देख फैंस उन्हें कपल मानने की गलती कर बैठे
Image Credit : सोशल मीडिया
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आई, एक समय पर फैंस दोनों को कपल मानने लगे थे। जिस वजह से दोनों को मीडिया के सामने आना पड़ा और अपने रिलेशन की फेक खबरों पर चुप्पी तोड़ी।
Image Credit : सोशल मीडिया
हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट का नाम भी एक दूसरे से जोड़ा गया, फैंस ने दोनों को कपल समझा लेकिन हकीकत में दोनों काफी अच्छे दोस्त थे
Image Credit : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई और उमर रिजाय को बिग बॉस के घट में एक साथ देखा गया, जिसके बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन यह सिर्फ एक अफवाह थी