BB OTT 3 की कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल पर गोपी बहू ने कसा तंज? गोपी बहू के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं अभिनेत्री को 'बिग बॉस' के घर में भी धमाल मचाते देखा जा चुका है वहीं, अब टेलीविजन अभिनेत्री ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' पर तंज कसते हुए एक नोट साझा किया है देवोलीना का पोस्ट देखकर प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित पर तंज कसा है देवो ने लिखा, 'बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि बिग बॉस में कैसे आ सकते हैं, इसके लिए क्या करना पड़ता है, कहां ऑडिशन देना पड़ता है' देवोलीना ने आगे लिखा, 'झगड़ा करिए, 1-2 थप्पड़ मारिए, हो सकता है कि पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ जाए तो इससे पब्लिसिटी भी होगी' अभिनेत्री ने अंत में लिखा, 'इसके बाद खुद को वायरल कीजिए। ब्लॉगर्स को बुला लीजिए अपना ब्लॉग बनवाइए' सीटिे