निखिल के साथ लीगल बैटल के बीच दलजीत कौर ने साझा किया क्रिप्टिक नोट अभिनेत्री दलजीत कौर बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं निखिल पटेल से अलगाव के बाद दोनों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में दलजीत कौर का नया पोस्ट नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है निखिल के साथ चल रहे लीगल बैटल के बीच दलजीत ने लिखा, 'कहानी का मेरा पक्ष अब कोई मायने नहीं रखता' उन्होंने आगे जोड़ा, 'जीवन में कुछ घटित हुआ, दुख हुआ, मैं ठीक हो गई' अभिनेत्री ने आखिरी में लिखा, 'लेकिन इससे मैंने सीख ली कि कौन मेरे साथ रहने का हकदार है और कौन नहीं' सीटिए