दलजीत को लगी पिया निखिल के नाम की मेहंदी टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस दलजीत कौर निखिल पटेल के साथ दोबारा शादी करने जा रही हैं एक्ट्रेस बीते काफी वक्त से अपनी इस दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं दलजीत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी और मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं मेहंदी की एक तस्वीर में वह अपने माता पिता के साथ दिख रही हैं वहीं, दूसरी तस्वीर में उनका बेटा भी साथ नजर आ रही है मेहंदी की डिजाइन में एक्ट्रेस ने पूरा परिवार बनवाया है, इसमें दोनों बेटियां, बेटा और पति शामिल है हल्दी की रस्मों में एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी है और निखिल भी पीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं एक्ट्रेस पूरी तरह से निखिल के प्यार में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं कपल हल्दी की रस्मों में बेटी और अपने बेटे के साथ पोज देते हुए एक परफेक्ट फैमिली की तरह नजर आ रहे हैं Daljeet Kaur Nikhil Patel Wedding